42.9 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

हादसे के बाद जागा प्रशासन :अब 17 सरकारी अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा पर उठे सवाल

Must read

 

फर्रुखाबाद। लखनऊ में भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में चल रही जांच के बीच फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पतालों की तैयारियों की भी पोल खुल गई है। जनपद के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने पर अग्निशमन विभाग ने सभी संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जांच में कई अस्पतालों में फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण अधूरे मिले, जबकि कई केंद्रों ने अब तक अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तक प्राप्त नहीं किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि किसी अस्पताल में आग जैसी आपात स्थिति पैदा हो जाए तो मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा।

जांच के दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा कमालगंज, मोहम्मदाबाद, बरौन, कायमगंज और नवाबगंज सीएचसी समेत कुल 17 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानक अधूरे पाए गए। अग्निशमन विभाग ने सभी संस्थानों को शीघ्र कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article