42.9 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

आधी रात में गुल हुई बिजली, फोन नहीं उठाने पर भड़के मोहल्लेवासी, पावर हाउस पर किया हंगामा

Must read

 

फर्रुखाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया शिवनगर में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तक पिछले तीन घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की लगातार कोशिश की गई, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के लिए किए गए फोन या तो लगातार व्यस्त बताते रहे या फिर रिसीव नहीं किए गए।

 

बिजली न आने और विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जानकारी न मिलने पर क्षेत्र के कई लोग एकत्र होकर संबंधित पावर हाउस पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों के अनुसार ड्यूटी पर केवल एसएसओ अनिल तैनात मिले। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि शिकायतकर्ताओं के फोन क्यों नहीं उठाए गए।

 

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जब वे पावर हाउस पहुंचे तो उसी दौरान एसएसओ अनिल अन्य लोगों के फोन रिसीव करने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने मौके पर खड़े होकर ही उन्हें फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि पावर हाउस पर सामान्यतः तीन कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, जबकि उस समय केवल एक ही कर्मचारी मौजूद मिला। पूछताछ पर बताया गया कि अन्य कर्मचारी किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पावर हाउस पहुंचने वालों में शिवम वर्मा, ऋषभ राजपूत, अविनाश, अभि दीक्षित सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article