38.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

Must read

 

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने गांव के चार लोगों समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, कुल्हाड़ी से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम बलीपट्टी निवासी राममोहन अग्निहोत्री द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही गगन पुत्र अरविंद शुक्ला, अरविंद पुत्र रामनिवास, रीतू पत्नी संदीप तथा अनिल पुत्र रामनिवास सहित अन्य लोग जमीन के विवाद को लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोगों ने एकजुट होकर घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बहन सुनीता देवी पत्नी स्वतंत्र शुक्ला और स्वतंत्र शुक्ला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसी दौरान गगन ने सुनीता देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में स्वतंत्र शुक्ला को भी गंभीर चोटें आईं।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों के पास तमंचे थे और घटना के बाद जाते समय उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राहुल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article