फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर बनी दुकानों का मकान को गिरवा दिए जाने की डुगडुगी करवाए जाने के विरोध में क्षेत्रीय निवासियों का दुकानदारों ने जिला अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कार्रवाई रोकने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि इस मामले में बाद न्यायालय में लंबित है बावजूद इसके नगर मजिस्ट्रेट ने दूर करवाई है इस रोका जाना चाहिए।
क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि पूर्व में पी०डब्ल्यू०डी० द्वारा नोटिस दिये गये थे । जिस पर दीवानी न्यायालय व उच्च न्यायालय में याचिकायें प्रस्तुत की गयीं थीं।केस सिविल न्यायालय ने अब भी ट्रायल पर है तथा उच्च न्यायालय ने पी०डब्ल्यू०डी० को निर्देशित किया था कि याचिकाकर्ताओं को पूरी तरह सुना जाये तब कोई निर्णय लिया जाये तब तक यथास्थिति बनाये रखी जाये।
बावजूद इसके निवास दुकान खसाने बावत डुगडुगी पिटवा दी गयी। पी०डब्ल्यू०डी० अधिशाषी सहायक अभियंता को अविधिक रूप से निवास से रोके जाने की गुहार लगाई गयी है।
रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ के बाहर ध्वस्तीकरण रुकवाने की मांग


