43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

गंगा दशहरा पर जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण

Must read

 

जहानगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जहां लोगों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कस्बा जहानगंज में समाजसेवी दिलीप चौहान द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भागीदारी की और शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का संदेश दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में बॉबी दुबे, अंकित यादव, शोले कश्यप सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article