35.7 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर कार्रवाई तेज

Must read

 

प्रयागराज। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए ) ने भी शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राधिकरण द्वारा कोचिंग संस्थानों के भवनों में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास, पार्किंग व्यवस्था, भवन मानचित्र और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को पीडीए ने तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया था। इनमें खान ग्लोबल क्लासेस, राव आईएएस तथा पितृ छाया कोचिंग संस्थान शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों में सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक नियमों के पालन में खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद उनके भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संस्थान को नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा या अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं मिलेंगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच जारी है। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी चलता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग सहित अन्य कठोर कदम उठाए जाएंगे।
लखनऊ अग्निकांड के बाद शुरू हुए इस अभियान को प्रदेशभर में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छात्रों और अभिभावकों से भी सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले संस्थानों का ही चयन करने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article