37.8 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा, दो युवकों और एक युवती को हिरासत में लिया

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार दोपहर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो युवकों और एक युवती को हिरासत में लिया है। तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पड़ोस के मकान में काफी समय से आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर से दो युवकों और एक युवती को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब इन तीनों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, देर शाम थाने में युवती के पिता और युवक पक्ष के लोगों के बीच समझौते का प्रयास किया गया।
हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है, और बड़ी संख्या में लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article