39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

जिला संयोजक, यश वर्धन चौहान बने एवीवीपी के नये जिला संयोजक

Must read

 

कानपुर/फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक विस्तार और नए दायित्वों की घोषणा की गई। इस दौरान फर्रुखाबाद जनपद के लिए यश वर्धन चौहान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

कानपुर स्थित पीएसआईटी परिसर में आयोजित अभ्यास वर्ग में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, छात्रहित से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यश वर्धन चौहान को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। परिषद नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फर्रुखाबाद इकाई संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देगी तथा छात्रहित और राष्ट्रहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

अभ्यास वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, सदस्यता विस्तार, शैक्षणिक परिसरों में छात्र समस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के वैचारिक एवं कार्यात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
नव नियुक्त जिला संयोजक यश वर्धन चौहान ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार के लिए लगातार कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रांत और विभाग स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article