39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

रेलवे स्टेशन पर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से 14 लाख से अधिक का 29 kg गांजा जब्त, तस्करो की तलाश में जुटी पुलिस

Must read

डीडीयू नगर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह नवीनगर रेलवे स्टेशन (Navinagar Railway Station) पर गाड़ी संख्या 18523 विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (Visakhapatnam Express) से करीब 29 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार 350 रुपये बताई गई है।

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नवीनगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम अपनी टीम उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार एवं संतोष कुमार मिश्रा के साथ स्टेशन पर ट्रेनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के बी-1 कोच की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोच में एक भूरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में मिला, जिसमें सेलो टेप से लिपटे छह पैकेट गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इन पैकेटों का कुल वजन 14.403 किलोग्राम पाया गया। वहीं एक नीले रंग के हैंगिंग बैग में भी सेलो टेप से लिपटे छह पैकेट मिले, जिनका वजन 14.604 किलोग्राम था।

दोनों बैगों से बरामद कुल 12 पैकेटों का वजन 29.007 किलोग्राम निकला, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 14,50,350 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम ने लिखित शिकायत के साथ बरामद गांजा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (जीआरपी) सोननगर को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद गांजा किसके द्वारा ट्रेन में रखा गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी, मामले की जांच जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article