43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

आईएएस पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, सरकारी फंड की कथित हेराफेरी के आरोप में सीबीआई की कार्रवाई

Must read

 

चंडीगढ़। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) ने हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सरकारी फंड की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल वर्तमान में हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग के प्रधान सचिव (प्रिंसिपल सेक्रेटरी) के पद पर तैनात हैं।

सीबीआई के अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के खातों से सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा में मौजूद खातों से सरकारी फंड की हेराफेरी की गई।

सीबीआई ने 22 जून को कार्रवाई करते हुए पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आईएएस अधिकारी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article