फर्रुखाबाद । जनपद के कस्बा कमलागंज , शेखपुर रुस्तमपुर के निवासी युवा साहित्यकार एवं कवि जगमोहन गौतम “मुसाफ़िर” ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन योग अभियान में सक्रिय सहभागिता कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। 14 से 21 जून तक आयोजित इस विशेष अभियान में देश-विदेश के 1.36 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस अभियान का आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना था। अभियान में उल्लेखनीय सहभागिता के लिए कवि जगमोहन गौतम “मुसाफ़िर” को 21 जून 2026 को आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का भी आधार है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जनपद के कस्बा कमलागंज, शेखपुर रुस्तमपुर के निवासी कवि जगमोहन गौतम “मुसाफ़िर” साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं।


