39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

फर्रुखाबाद में ट्रेन से गिरकर अधिवक्ता गंभीर घायल, पैर कटे

Must read

 

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की सैनिक कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अमरनाथ पांडे (60 वर्ष) रविवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पहुंच रही लखनऊ पैसेंजर ट्रेन से अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन से गिरने के बाद वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।

अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article