41 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

ब्रह्माकुमारी के बैनर तले कराया योग और आसन

Must read

फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जटवारा जदीद विपिन गार्डन बांसमंडी पुलिया अंगूरीबाग फर्रुखाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने कहा कि जितना हम शारीरिक एवं मानसिक योग करते हैं उतना ही हमारा मन तन सशक्त शीतल एवं खुशहाल प्रसन्न रहता है और हमारे शरीर की आयु भी बढ़ती है,
प भाई देव कुमार शर्मा ने योगा कराते हुए कहा कि जिस प्रकृति से हमें सुंदर मानव तन मिला है जिस प्रकृति ने हमें पोषण दिया है जिस प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इन पांच तत्वों को सुंदर हवा रूप में हमें प्रदान की हम उन सबके ऋणी हैं उनका ऋण उतारने के लिए हम सब यहां एकत्र हुए हैं।
बि के सुवालाल मिश्र ने कहा कि हम भीतर से ईमानदार हो मानवता से परिपूर्ण हो हम पॉजिटिव हो हम अपने देश के लिए सोचें अपने समाज के लिए सोचें यह ब्रह्माकुमारी बहने हर कार्य में आगे बढ़ सबको आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। इस मौके पर सुआलाल मिश्रा ने और शोभा दीदी ने रवि शर्मा ने विधिपूर्वक आत्मा और परमात्मा की अनुभूति कराते हुए शरीर से डिटेच कर दिया, इसी के साथ म्यूजिकल के माध्यम से गीतों के माध्यम से शारीरिक योगा की एक्सरसाइज करवाई गई। यह कार्यक्रम बांसमंडी पुलिया विपिन गार्डन में संपन्न हुआ मेडिटेशन का कार्य ओमनिवास सेवाकेंद्र पर किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article