41 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

शराब के नशे में चालक-परिचालक पर यात्री से मारपीट का आरोप, रूट से हटाए गए दोनों कर्मचारी

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस के चालक और परिचालक पर शराब के नशे में यात्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में यात्री घायल हो गया, जिसके बाद परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को रूट से हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के सवाजपुर निवासी धीरज दीक्षित पुत्र राकेश दीक्षित घर जाने के लिए बस की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या UP 78 KT 1543 के चालक अनुज कुमार, परिचालक राजीव कुमार तथा उनके दो अन्य साथियों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई।
पीड़ित धीरज दीक्षित का आरोप है कि चालक-परिचालक ने दबंगई दिखाते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। घटना में उनके मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद डिपो के एआरएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक एवं परिचालक को तत्काल प्रभाव से रूट ऑफ कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article