36 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद

Must read

 

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा।
अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम ममापुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में दो आबकारी अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
इसके बाद विभागीय टीम ने जनपद की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कम्पोजिट शराब दुकान बरझाला तथा देशी शराब की दुकानों बरझाला, फैजबाग और धमगवां में सघन जांच अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article