फर्रुखाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने शनिवार को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव और अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब न हो।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने, शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ जनता का विश्वास कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जाएगा और थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने नवाबगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


