जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव सराय डायमगंज निवासी मिलन कुमार गुरुवार रात लगभग साढ़े सात बजे ट्रेक्टर ट्राली में बिजली का सामान भरकर फर्रुखाबाद से घर लौट रहा था। उसी दौरान थाना नवाबगंज के गांव पुठरी मंदिर के निकट खड़े गांव के ही निवासी युवकों से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने मिलन कुमार को गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। मिलन कुमार को बचाने आए उनके साथी जनपद एटा के थाना बागवाला के गांव मरजातपुर निवासी प्रमोद कुमार, जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव अरमसराय निवासी रंजीत को भी मारपीट की। मारपीट में मिलन कुमार, प्रमोद कुमार, रंजीत चोटिल हो गए। थाना पुलिस को मिलन कुमार ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद, गाली गलौज कर मारपीट शुरू


