38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे अलर्ट, चार स्पेशल ट्रेनें तैयार

Must read

 

लखनऊ। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनों को तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संचालन किया जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक स्पेशल ट्रेन में आठ-आठ कोच लगाए गए हैं। यदि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक रहती है तो 19 जून को भी इन ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। इसके साथ ही 20 जून के लिए भी रेलवे ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है, जिससे परीक्षा के बाद घर लौटने वाले छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जानकारी के मुताबिक ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से प्रयागराज और वाराणसी रूट पर संचालित की जाएंगी। इन दोनों मार्गों पर नीट अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त यात्री दबाव की संभावना जताई जा रही है। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ मंडल प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा, सुविधा और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, टिकट जांच और यात्री सहायता के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच जोड़ने और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं को भी लागू किया जाएगा।

रेलवे की इस पहल से हजारों नीट अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि किसी भी स्थिति में यात्रा व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article