38.7 C
Lucknow
Thursday, June 18, 2026

शराब के नशे में दौड़ा रहा था बाइक, खानपुर पुलिया के पास हुआ हादसे का शिकार

Must read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के खानपुर पुलिया के निकट बुधवार को एक युवक शराब के नशे में बाइक चलाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर क्षेत्र निवासी राज पुत्र सत्येंद्र पाल चौहान किसी रिश्तेदार को लेने के लिए मोहम्मदाबाद जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खानपुर पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस घायल युवक को सीएचसी राजेपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। इसी बीच हादसे की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था। उपचार के दौरान परिजनों के पहुंचते ही उसने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उसके शोर-शराबे और अभद्र व्यवहार से कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को शांत कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने दोबारा उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article