फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याएं उठाईं।
दिये गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत रामपुर डफरपुर के दोनों ओर पूर्व एवं पश्चिम में बह रहे नगर पालिका फर्रुखाबाद के गंदे पानी के नाला को पक्का
निर्माण कराया जाये तथा जो फसलें बर्बाद हुई हैं उनका मुआवजा दिलवाया जाये
ग्राम पंचायत बिलावलपुर के कुछ मजरे जो कि बाढ़ के समय में पूरी तरह से गंगाजी में समाहित हो गए, जिसके चलते किसानों के घर एवं खेत गंगा में समा गए, इसलिए उन बेघर किसानों को रहने के लिए जगह एवं आवास दिलवाया जाए।
बीएसए ऑफिस में कुछ कॉमर्शियल गाड़ियां कार्य
ग्राम पंचायत रामपुर डफरपुर में अवैध रूप से गली तय पर गेट लगाकर गली को बंद करना व कमरा बनाकर छत पाट लेना,
बाढ़ग्रस्त एरिया में पिछले तीन चार सालों से किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही है, ऐसे में किसानों को उनका परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए बाढ़ग्रस्त वाले एरिया के किसानों का केसीसी ऋण माफी हो,बाढ़ग्रस्त एरिया में बाढ़ के टाइम बिजली काट दी जाती है, इसलिए बाढ़ग्रस्त ग्राम पंचायतों में सौर ऊर्जा की लाइटें मुख्य तिराहे चौराहे पर गलियों में लगवाई जाए ।ताकि जब पानी भरे तो लोग अंधेरे में न निकलें क्योंकि कभी कभी कई जहरीले जीव जंतु किसानों की रक्षा हो सके।ग्राम पंचायत कुबेरपुर घाट में चिलसरा मार्ग से कुबेरपुर गांव तक संपर्क मार्ग बनवाने की मांग उठाई गई व आंदोलन की चेतावनी दी गई। यह जानकारी संगठन कै जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दी।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याएं उठाईं


