41.2 C
Lucknow
Thursday, June 18, 2026

गोरखपुर: सनकी बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

Must read

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक सनकी बेटे (father) ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के गुलहरिया के नौका टोला का है। जहां मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और समय पर अस्पताल न पहुंचने की वजह से उसकी मौत हो गई।

छानबीन के दौरान पता चालक युवक मानसिक रूप से बीमार था और आए दिन शादी कराने की जिद पर पिता से लड़ता रहता था। गुरुवार को भी दोनों की बीच इस बात पर बहस हुई, धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिर छत पर सब से अपने पिता की हत्या करने की बात कही। यह सुनते ही लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के बाद भाग रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article