38 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, शिकायत एसपी से

Must read

फर्रुखाबाद। नाबालिग अनुसूचित जाति की किशोरी को वाली का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने के मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़िता राधा जाटव पुत्री पंकज कुमार निवासी राजन नगला फतेहगढ़ ने शिकायती पत्र में कहा हा कि हर्षित पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्वालटोली फतेहगढ़ हाल निवासी शीशमबाग फतेहगढ़ पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर मुझसे शादी का वादा किया और मेरे साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बना लिये। जिसकी अश्लील फोटो,वीडियो उसनें चुपचाप अपने मोबाइल में कैद कर लिये। कुछ दिनों बाद हर्षित नें अपने दोस्तों के साथ मुझसे दोस्ती करनें व सम्बन्ध बनानें को कहा। जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो हर्षित अश्लील वीड़ियो दिखाकर मुझे मानसिक प्रताड़ित करनें लगा। बोला अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो फोटो व वीड़ियो वायरल कर दूंगा ।
पीड़िता इसकी शिकायत करने हर्षित के घर गयी तब माता संगीता पीड़िता को भला बुरा कहा वह बोली में तुझ जैसी चमार छोटी जाति की लड़‌की को अपने घर की बहू नहीं बना सकती, हर्षित के पापा राजेश और उसके भाई ने मुझे गालियों देते हुये धक्का देकर भगा दिया और हर्षित ने फोन कर मुझे धमकी दी कि अगर दोबारा मेरे घर आ गई तो जान से मार दूंगा।घटना की शिकायत थाना कोतवाली फतेहगढ़ में की पर कार्यवाही नहीं हुई। वीरता ने सपा को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article