42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

एलडीए की दो मेगा आवासीय योजनाएं 30 जून को लॉन्च, 3100 से अधिक भूखंडों की होगी पेशकश

Must read

लखनऊ। राजधानी में आवासीय भूखंड खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (एलडीए) 30 जून को अपनी बहुप्रतीक्षित वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं में कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों की पेशकश की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।
सबसे अधिक आकर्षण वरुण विहार योजना को लेकर है, जहां पहले चरण में 1926 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं नैमिष नगर योजना में 1179 भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
योजना के तहत भूखंडों की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। वरुण विहार में प्लॉट की कीमत 3000 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है, जबकि नैमिष नगर में आवासीय भूखंड 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से उपलब्ध होंगे।
योजनाओं की तुलना एक नजर में:
एलडीए की नई आवासीय योजनाएं
वरुण विहार और नैमिष नगर में उपलब्ध भूखंडों की संख्या
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि दोनों योजनाएं तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में स्थित हैं और इनमें सड़क, बिजली, पानी, पार्क तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। माना जा रहा है कि राजधानी में बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए इन योजनाओं को अच्छा प्रतिसाद मिल सकता है।
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार अपेक्षाकृत किफायती दरों पर बड़ी संख्या में भूखंड उपलब्ध होने से मध्यम वर्गीय परिवारों और निवेशकों दोनों की रुचि इन योजनाओं में देखने को मिल सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article