35.3 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़, प्रदर्शन स्थल पर मची अफरा-तफरी

Must read

 

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर कई युवकों ने हाथापाई कर दी और उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके नीट पेपर लीक, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और विभिन्न छात्र-युवा मुद्दों को लेकर आयोजित एक बड़े प्रदर्शन में शामिल होने जयपुर के शहीद स्मारक पहुंचे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों और अभिजीत दीपके के समर्थकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कई युवकों ने अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
थप्पड़ कांड के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घटना का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय के लिए शहीद स्मारक परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article