गुरसहायगंज, कन्नौज। सफाई कर्मी ने नगर पंचायत कर्मी पर गाली गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मोनू पुत्र हरीराम ने कहा है कि वह नगर पंचायत समधन में ठेका सफाई कर्मी है। तबियत खराब होने के कारण वह एक दिन काम पर नहीं पहुंच पाया। इस पर नगर पंचायत कर्मी ने उसका एक माह का वेतन काटने और पीएफ न निकालने की धमकी दी। जब वह शुक्रवार की दोपहर अपनी पत्नी के साथ नगर पंचायत कार्यालय में गया तो उसे व उसकी पत्नी से गाली गलौज की और भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


