35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को दबोच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर इंदुईयागंज स्थित नलकूप के पास छापेमारी करते हुए ग्राम खाडे़देवर निवासी अल्लू गिहार को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article