35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

तमंचा व कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रही कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वह बीते 11 व 12 जून की रात लगभग 01.15 बजे हमराह सिपाहियों के साथ चौकी क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम इंदुईयागंज स्थित अंडरपास से पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की ओर जाते समय मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। जहां पुलिस टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी जुम्मन उर्फ साबिर को तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस को आरोपित युवक ने बताया कि वह प्लाटिंग का कार्य करता है और देर रात प्लाट देखने आया था। कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article