35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम कटा, जिला प्रशासन पर उठे सवाल

Must read

अमेठी: उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) बीते दिनों जारी कर दी है, जिसमें बड़े स्तर पर संशोधन की गई। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम काट दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मेदन मवई ग्राम पंचायत की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम कट गया है, जबकि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्मृति ईरानी का नाम मतदाता सूची में दर्ज था। मामले सामने आने के बाद डीएम संजय चौहान ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

मामला सामने आने के बाद से जिला प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़े हो गए हैं। पूरे मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि स्मृति ईरानी का नाम शामिल करने के लिए एक आवेदन पत्र जमा किया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उचित सत्यापन के बाद नाम जोड़ा जाएगा। वहीं पूरे मामले में जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अमेठी में पंचायत वोटर लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब होने से ज़िला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह बात 10 जून को पंचायत वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के दौरान सामने आई। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में स्मृति ईरानी का नाम ज़िले की मेदान मवाई ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में शामिल था। स्मृति ईरानी 2024 के आम चुनावों में इसी निर्वाचन क्षेत्र से वोट डालने भी आई थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर सांसद चुनी गई थीं। 2019 का चुनाव जीतने के बाद स्मृति ईरानी ने मेदान मवाई गाँव में अपना घर बनवाया था। घर बनने के बाद स्मृति ईरानी अमेठी की वोटर बन गई थीं। इस मामले पर बीजेपी ज़िला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि स्मृति ईरानी का नाम शामिल करने के लिए आवेदन दिया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सही जांच-पड़ताल के बाद उनका नाम जोड़ दिया जाएगा। ज़िला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article