39.7 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

सपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार

Must read

फर्रुखाबाद।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के के यादव की अध्यक्षता में सैनिक प्रकोष्ठ की संगठनात्मक मासिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आए हुए जिला कार्यकारिणी सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में चारों तरफ लूट हो रही है, छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अफसर तक इस लूट में शामिल हैं। जनता को हर स्तर पर बुरी तरह लूटा जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित होने वाली सारी परियोजनाएं भ्रष्टाचार रूपी दीमक लगने से कमजोर पड़ चुकी हैं, आए दिन पुलों, पानी की टंकियों एवं सरकारी भवनों के गिरने की खबरें आ रही हैं। समाज को सांप्रदायिकता की अफीम सुंघाकर अपने संघी साथियों को मालामाल करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में अब चंद दिन की मेहमान रह गई है।
इस दौरान कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं को कुचला जा रहा है।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के के यादव ने कहा कि सपा ने सदैव ही सैनिकों के लिएक्षबड़ा दिल दिखाया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया इस दौरान बूथ स्तर पर सैनिक प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक सैनिक को जिम्मेदारी देने आदि मुद्दों पर प्रमुख रूप से विचार किया गया।
इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामाधार सिंह प्रदेश, कार्यकारिणी सदस्य छोटे सिंह यादव, बृजेश कुमार राव, जिला महासचिव अमित यादव, जिला महासचिव मदनपाल, जिला सचिव रामपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर कैप्टन हरि सागर सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष राजकुमार, राजेंद्र सिंह यादव, बीएन सिंह, शंभूदयाल, रूप सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, राजू शर्मा, सर्वेश कुमार, राधेश्याम, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव सालोवा, विवेक भारद्वाज, शीलू खां आदि समाजवादी पदाधिकारियों ने एक स्वर में वर्तमान सरकार पर पीडीए के हक और अधिकार लूटने का आरोप लगाते हुए सरकार बदलने की हुंकार भरी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article