42 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

वाराणसी में तैनात जीएसटी अधिकारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Must read

 

उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब वाराणसी में तैनात एक जीएसटी अधिकारी का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान राजेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरैया जनपद के निवासी थे। वर्तमान में वह वाराणसी में वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी ) में सीटीओ (कमर्शियल टैक्स ऑफिसर) के पद पर तैनात थे। उन्नाव के रामपुरी इलाके में वह किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अधिकारी का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मिले साक्ष्यों को भी एकत्र किया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। साथ ही परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

अचानक हुई इस घटना से विभागीय अधिकारियों और परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article