गुरसहायगंज कन्नौज: दरगाह से घर लौट रहे युवक को चार लोगों ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज की विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नायब पुत्र नफीस अहमद ने बताया कि बीती 10 जून की शाम लगभग 6:30 बजे बाईपास स्थित दरोगा शाह बाबा की दरगाह से घर लौट रहा था तभी रास्ते में मोहल्ले के आजाद नबी, जीशान ,सुभान ब एक अज्ञात युवक ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज की और मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
युवक से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज


