गुरसहायगंज, कन्नौज। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से बालिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी अब्दुल कयूम की लगभग 08 वर्षीय पुत्री अलीसा गुरुवार की सुबह परिजनों के साथ घर में सो रही थी। तभी किसी तरह उसका हाथ पास में चल रहे लोहे के कूलर में छू गया। इससे कूलर में आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बालिका करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
कूलर में उतरे करंट से मासूम बालिका की मौत


