39 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

Must read

बहराइच: बहराइच (Bahraich) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जरवल थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे (road accident) में दो लोगों की जान चली गई। जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के जरवल थाना क्षेत्र का है। जहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार इको कार और आर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कैसरगंज निवासी पृथ्वी पाल, श्यामलाल, मोहम्मद आरिफ, दिलशाद, डिहवा शेर, ताज बाबू के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए अरुण, मोहम्मद इरशाद, ताज बाबू, विजयराज, पृथ्वी पाल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article