रामनगर /बाराबंकी, 10 जून 2026। बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती स्वाति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।
ट्रेन के गार्ड ने सूचना दी कि डाउन लाइन पर शव पड़ा है और ट्रैक क्लियर नहीं है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत आरपीएफ को मेमो भेजा। एएसआई संजीव कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।तो रेलवे लाइन पर युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान स्वाति पुत्री जगतपाल सिंह, निवासी आगानपुर, थाना रामनगर के रूप में हुई। माता ललिता और भाई सचिन मौके पर मौजूद थे। तलाशी में कोई टिकट या आईडी नहीं मिला, सिर्फ सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।
इस दौरान गाड़ी संख्या 09111 करीब 10 मिनट बुढ़वल स्टेशन पर रुकी रही। जीआरपी ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है।


