41.8 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर कथित अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि बार-बार शिकायतों और प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता समीर यादव ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में दावा किया है कि रेलवे स्टेशन रोड पर किए गए अतिक्रमणों के संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। शिकायत के बाद संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए, लेकिन धरातल पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

पत्र के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए कई बार पुलिस बल की मांग की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रशासनिक प्रक्रिया और पत्राचार के बावजूद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे सरकारी भूमि और सड़क पर कब्जे की स्थिति बनी हुई है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन बाद में कार्रवाई अधूरी छोड़ दी गई। इससे लोगों के बीच यह संदेश गया कि प्रभावशाली लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई कमजोर पड़ रही है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद सभी अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार हटाया जाए तथा कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी प्रकार का विरोध या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article