44.5 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Must read

फर्रुखाबाद । थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला घेर शामूं खां गौसिया मस्जिद के पास स्थित नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस फार्म में भीषण आग लग गई। जिससे डीजे स्पीकर समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विवरण के अनुसार शहर के मोहल्ला घेर शामू खां में मेराज हुसैन के नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा सामान चपेट में आ गया और इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।आग की इस भयावह घटना में डीजे स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टेंट हाउस का कीमती सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार कई महंगे साउंड सिस्टम और डीजे उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि दमकल टीम पीड़ित ने मेरा हुसैन ने बताया की दमकल टीम सातनपुर मंडी से वापस लौट गई। इसके बाद डायल 112 पर भी सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस चली गई। थाना कोतवाली पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें और जलता हुआ सामान साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में दमकल व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित मेराज हुसैन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मामले की गंभीर जांच की मांग की है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article