40.5 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

14 लाख की सड़क पर भ्रष्टाचार , निर्माण की गुणवत्ता भगवान भरोसे

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के बख्शी का तालाब (बीकेटी) नगर पंचायत क्षेत्र के मुस्लिम नगर में बन रही आरसीसी सड़क को लेकर भ्रष्टाचार और निर्माण में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। करीब 14 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध है और सड़क की मोटाई व मजबूती को लेकर भी गंभीर शिकायतें हैं। लोगों का आरोप है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद कार्य में अपेक्षित गुणवत्ता दिखाई नहीं दे रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में जल्दबाजी और लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़क की आयु प्रभावित होने की आशंका है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सड़क पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, उसकी निगरानी के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी क्या वास्तव में मानकों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं या फिर सब कुछ कागजों तक सीमित है? स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल निर्माण एजेंसी ही नहीं, बल्कि निगरानी व्यवस्था की भी बड़ी विफलता मानी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article