36.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

आबकारी विभाग का छापा अभियान तेज, शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण

Must read

 

फर्रुखाबाद। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को कई शराब दुकानों और अनुज्ञापन स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कायमगंज क्षेत्र की अहियापुर स्थित देशी शराब एवं कंपोजिट दुकान, टीपी नगर मॉडल शॉप तथा देशी शराब दुकान का निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ मुरहास, मोहम्मदाबाद, मदनपुर और दाऊदपुर स्थित शराब दुकानों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की। दुकानों में उपलब्ध शराब का मिलान अभिलेखों से कराया गया ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध बिक्री की संभावना को परखा जा सके।

आबकारी अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी दुकान पर स्टॉक में अंतर, फर्जी अभिलेख या अन्य अनियमितता पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article