37.5 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

सरकारी लूट और महंगाई से त्रस्त जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी: चंद्रपाल

Must read

फर्रुखाबाद ।आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के साथ वरिष्ठ नेताओं कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में दलित एवं पिछड़े समाज के लिए आरक्षित सीटों को लूटा है।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कि पूरे प्रदेश में निकली 22 भर्तियों में 11514 से ज्यादा पिछड़े एवं दलित वर्ग के लिए आरक्षित की जाने बाली सीटों को लूट गया है।, पिछड़े वर्ग आयोग ने ये स्वीकार किया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रक्रिया का ठीक से पालन नहीं किया गया है ।
इस दौरान प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वर्तमान सरकार पीडीए समाज के भविष्य की जड़ों में चूना डाल रही है, 10 वर्ष की भाजपा सरकार ने पीडीए समाज को 50 वर्ष पीछे धकेल दिया है। अब सवाल चुनाव जीतने या सत्ता पाने का नहीं है, बल्कि पीडीए समाज के आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने का सवाल है।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी डा.नवल किशोर शाक्य मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article