नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के स्वागत के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे कई समर्थकों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के दौरान करीब एक दर्जन वाहनों के चालान किए गए। जांच में कुछ चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के मिले, जबकि कई वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट, बड़े पार्टी स्टिकर, अवैध काली फिल्म, अतिरिक्त एलईडी लाइटें और प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए। कुछ वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा दस्तावेज भी नहीं थे। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की गई है।


