36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए एमपी के श्रद्धालु की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गई जान

Must read

मथुरा: मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर (Shri Banke Bihari temple) में शनिवार को दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले के रहने वाले थे, उनकी पहचान भगत सिंह (55 साल) के रूप में हुई है। वे यहां अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। इस बीच भीड़ में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

बता दें कि वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन की समस्या हमेशा बनी रहती है। आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती हैं। खासकर विशेष अवसरों पर ज्यादा भीड़ होने से ऐसे हादसे होते हैं। जन्माष्टमी पर भी मौत की खबरें आ चुकी है। साथ ही भगदड़ की खबरें भी सामने आ चुकी है। बीते नवंबर महीने में मंदिर में दर्शन के लिए आए दिल्ली निवासी श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। श्रद्धालु अखिल (67) को मंदिर में प्रवेश के दौरान गेट नंबर 2 के पास अचानक बेचैनी हुई, जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के हरिनगर के रहने वाले अखिल माथुर (68) परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मृतक पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था और शव को दिल्ली ले गए थे। अखिल पिछले 5 साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article