फर्रुखाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी एवं पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का 72वां जन्मदिन शनिवार को फतेहगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिजवान अहमद ताज के निवास पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व विधायक के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ताज और रईस हैदर एडवोकेट ने किया। जन्मदिन समारोह की शुरुआत समाजसेवा के कार्यों के साथ हुई। कांग्रेसजनों ने सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लुईस खुर्शीद ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके कार्यों और जनहित के प्रति समर्पण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में महेश जाटव, मनोज कुमार मंजुल, दिलीप कुमार, मिर्जा राहत, सत्येंद्र एडवोकेट, अलीम अब्बासी, अब्दुल मुकीम, इसरार अहमद मलिक, अनवर, साबिर हुसैन, बाबर खान, खालिद हुसैन, खालिद उस्मानी, राकेश सागर, महेश उपकारी, मोहम्मद तारिक, बशीर, मोहम्मद सलीम, डॉ. जहीर अहमद, हाजी वसीम, जमा खान, इरशाद अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल


