41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी सम्मानित

Must read

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी का सम्मान किया गया।डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी, डॉक्टर सुबोध कुमार वर्मा, डॉ आर के गुप्ता ने विचार रखें ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महिला सहभागिता अनीता पाठक ने की। संचालन डॉक्टर आरके गुप्ता संजय दुबे ने किया।
कार्यक्रम में सहयोग शाखा के पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई गई व टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। पक्षियों के पानी पीने के लिए पात्र की व्यवस्था सहयोग शाखा के वरिष्ठ सदस्य रामकुमार वर्मा द्वारा की गई।
बैठक में जिला समन्वयक बृजेश कुमार गंगवार के के पाठक, आर के राठौर, शील श्रीवास्तव, संजीव वर्मा,
अवधेश कुमार दुबे, राकेश कुमार गंगवार, प्रभाकर अग्निहोत्री, राजेश चंद शुक्ला, अशोक कुमार यादव, अग्रवाल , आशीष शुक्ला, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्रीमती रीता दुबे, श्रीमती मंजूश्री, आशा देवी वर्मा, रचना वर्मा, पूजाशुक्ला, राजेश चंद शुक्ला ने पदाधिकारियों के रूप में शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष श्रीमती रीता दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article