34.4 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

विश्व साइकिल दिवस : अखिलेश बोले, सपा सरकार के साइकिल ट्रैक और हाईवे की हुई उपेक्षा

Must read

 

लखनऊ। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल को समाजवादी विचारधारा और आम आदमी के संघर्ष का प्रतीक बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान शुरू की गई साइकिल ट्रैक, साइकिल हाईवे और खेल अवसंरचना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भाजपा सरकार ने उपेक्षा की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से लखनऊ समेत कई शहरों में साइकिल ट्रैक बनवाए थे। आगरा से इटावा के बीच 207 किलोमीटर लंबा साइकिल हाईवे भी तैयार कराया गया था, जो देश की अनूठी परियोजनाओं में शामिल रहा। उनका कहना था कि भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं है और उसने पूर्ववर्ती सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल केवल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं, बल्कि मेहनतकश, किसान, नौजवान और आम नागरिक की जीवनशैली तथा संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने साइकिल को आम आदमी की आवाज और समाजवादी आंदोलन की पहचान के रूप में स्थापित किया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article