37.5 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर किसान नेताओं के साथ बैठे यूपीडा व प्रशासनिक अधिकारी

Must read

फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रतिनिधिमंडल और यूपीडा के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें जिला प्रशासन की तरफ से अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीम सदर गजराज सिंह यादव ,एवं यूपीडा की तरफ से परियोजना अधिकारी नागेन्द्र शर्मा मौजूद रहे ।
बैठक के माध्यम से किसानों ने जनपद में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे फैली भ्रांतियों को उठाया और जो बड़े बड़े कट बनाये जाने पर भी वार्ता हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कटो पर ली जा रही बेतहाशा जमीनों को छोड़े जाने की मांग उठाई और कटो को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरह समानांतर बनाया जाए ।
जिला प्रशासन और यूपीडा के अधिकारियों ने कहा कि किसानों से समन्वय बनाकर ही लिंक एक्सप्रेसवे में जमीनें ली जायेंगी। इस मौके पर मांग पत्र भी सौंपा गया। अधिकारियों ने मांग पत्र को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव अभय यादव जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,रामनरेश यादव,नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश गंगवार, सत्यप्रकाश विशेन,भूपेंद्र आदि किसान मौजूद रहे |

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article