29 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

12 दिन बाद टूटा अनशन, डीएम अंकुर लाठर के हस्तक्षेप से श्याम बिहारी अवस्थी को मिला न्याय का भरोसा

Must read

 

गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायतें निस्तारित करने का आरोप, ग्राम प्रधान का खाता सीज, सचिव पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद। शिकायतों के कथित गलत निस्तारण और ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पिछले 12 दिनों से अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी का आंदोलन आखिरकार जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। जिला अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आश्वासन और कार्रवाई के बाद श्याम बिहारी अवस्थी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
मामला ग्राम पंचायत में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, आंगनबाड़ी, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों से संबंधित था। श्याम बिहारी अवस्थी का आरोप था कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने के बजाय तहसील स्तर के कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट लगाकर उन्हें निस्तारित कर दिया, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्वयं संज्ञान लिया और शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गलत रिपोर्ट लगाने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष कुमार के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।
डीएम ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर ग्राम प्रधान के खाते को सीज कर दिया गया है। साथ ही लंबित शिकायतों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनशन समाप्त करने के बाद श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि उन्हें पिछले पांच वर्षों से विभिन्न शिकायतों पर न्याय नहीं मिल रहा था, लेकिन जिला अधिकारी अंकुर लाठर ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने डीएम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार लगा है कि उनकी शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article