33 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, भोलेपुर विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन

Must read

फर्रुखाबाद । प्रदेश में व्याप्त बिजली समस्याओं तथा अन्य समस्याओं को लेकर जैसे स्मार्ट मीटर हटाने,बिजली का निजीकरण रोकने,राज्य सरकार के चुनावी वायदे के अनुसार 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने,बिजली बिल-2025 वापस लेने, बिजली कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा सभी कर्मचारियों को नियमित करने एवं आउटसोर्सेस कर्मचारियों की छंटनी रोकने तथा कार्यस्थल पर दुर्घटना में मारे गये कर्मचारियों को पर्याप्त मुआवजा देने, फ्यूल चार्ज के नाम पर हालिया10% बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को बापस लेने,
के अलावा किसानों की फसल का स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनरूप लागत की डेढ़ गुनी कीमत के बराबर समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने, आलू किसानों के संकट को देखते हुये आलू की सरकारी खरीद कराने,चारों श्रम कानूनों को रद्द करने, मनरेगा को उसके मूल रूप में बहाल करने, पेट्रोल,डीजल व घरेलू गैस के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने आदि मांगों को लेकर राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के बाद अधीक्षण अभियंता (विद्युत) कार्यालय, भोलेपुर में आकर प्रदर्शन किया गया। अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता के साइट पर निकल जाने के कारण अधीक्षण अभियंता के कार्यालय कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा गया। अधीक्षण अभियंता(विद्युत) के कार्यालय गेट पर उत्तर-प्रदेश आउटसोर्सेस कर्मचारी संघ द्वारा कार्यस्थल पर काम करते हुये एक माह के अंदर दुर्घटना में मारे गये 26 कर्मचारियों की श्रद्धांजलि सभा हो रही थी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक प्रगट किया।
ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार कटियार जिला मंत्री,रामकुमार,नरवीर सिंह,बलवीर सिंह, संतोष कुमार,नकी शेर खां,संजीव सिंह,शिवम कश्यप, राम जी,किशोरी लाल व अन्य शामिल रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article