32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

सिंगापुर ओपन से बाहर हुईं पीवी सिंधू, सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में

Must read

विश्व नंबर-1 एन से-यंग ने सीधे गेमों में दी मात, पुरुष युगल में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी कर अंतिम चार में बनाई जगह

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का सिंगापुर ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने 21-17, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सिंधू ने मुकाबले में कई मौकों पर आक्रामक खेल दिखाया और वापसी की कोशिश भी की, लेकिन अहम क्षणों में एन से-यंग की बेहतरीन कोर्ट कवरेज और सटीक शॉट्स के सामने टिक नहीं सकीं। इसके साथ ही सिंधू को कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ लगातार नौवीं हार का सामना करना पड़ा।

वहीं भारतीय बैडमिंटन के लिए अच्छी खबर पुरुष युगल से आई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के खाई जिंग कांग और आरोन ताई को 19-21, 21-17, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और लगातार दो गेम जीतकर मैच अपने नाम किया। सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग का सामना अब दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी किम वॉन हो और सियो सियुंग जाई से होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article