बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े (couple) की लाश पेड़ में फांसी के फंदे से लटकी मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
बता दें कि पूरा मामला नरौरा क्षेत्र के पिलखना गांव का है। जहां प्रेमी युगल की लाश एक पेड़ में लटकी मिली। दोनों अपने घर से लापता चल रहे थे। दोनों के परिजनों की शिकायत पर दोनों की खोजबीन कर रही थी। इस बीच गांव के लोगों ने दोनों की लाश देखी, जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर दोनों की पहचान की। युवक की पहचान गगन के रूप में हुई है। वहीं उसकी प्रेमिका नाबालिग है। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा कर लिया है। दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के बाद ही दोनों के मौत के पीछे के कारण का पता चल सकेगा। घटना को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


