– उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
– पं. शिवाकांत महाराज से मिल गदगद हुए डिप्टी सीएम
कानपुर। समाजसेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय राजा राम त्रिवेदी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजा राम त्रिवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का महाअभिषेक भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्र कल्याण, सामाजिक सद्भाव और सनातन संस्कृति की मजबूती की कामना की गई। श्रद्धालुओं और अतिथियों ने स्वर्गीय राजा राम त्रिवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर , क्षेत्रीय अध्यक्ष , विधायक , भाजपा नेता संजीव पाठक, अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, मुकुंद मिश्रा, सुनील साहू, अंकित द्विवेदी, डॉ. शरद बाजपेई, डॉ. संतोष बर्मन, मोनू पांडे, अनुप अवस्थी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजा राम त्रिवेदी ने अपने जीवन में सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण की जो मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति समाज के सम्मान और श्रद्धा को दर्शाया।


